हिंदी शब्द का संबंध किस भाषा से है |'हिंदी' शब्द का अर्थ और प्रयोग| Hindi Word Meaning

Admin
0

हिंदी शब्द का संबंध किस भाषा से है , 'हिंदी' शब्द का अर्थ और प्रयोग

हिंदी शब्द का संबंध किस भाषा से है |'हिंदी' शब्द का अर्थ और प्रयोग| Hindi Word Meaning



हिंदी शब्द का संबंध किस भाषा से है 

  • हिंदीशब्द का संबंध प्रायः संस्कृत शब्द 'सिन्धुसे माना जाता है। प्रस्तुत पंक्तियों का लेखक मूलतः 'सिंधुशब्द को संस्कृत का न मानकर द्रविड़ या और किसी पूर्ववर्ती भाषा को मानता है जहाँ से यह संस्कृत में आया है। 
  • 'सिंधु' 'सिंधनदी को कहते थे और उसी आधार पर उसके आसपास की भूमि को 'सिंधुकहने लगे। यह 'सिंधुशब्द ईरानी में जाकर 'हिंदुऔर फिर 'हिंदहो गया और इसका अर्थ था 'सिंध प्रदेश ।
  • बाद में ईरानी धीरे-धीरे भारत के अधिक भागों से परिचित होते गए और इस शब्द के अर्थ में विस्तार होता गया तथा यह 'हिंदशब्द धीरे-धीरे पूरे भारत का वाचक हो गया। इसी में ईरानी का ईक प्रत्यय लगने से 'हिंदीकबना जिसका अर्थ है 'हिंद का'
  • यूनानी 'इंदिकाया अंग्रेजी 'इंडियाआदि इस 'हिन्दीकके ही विकसित रूप हैं।
  • 'हिंदीभी 'हिन्दीकका ही परिवर्तित रूप है और इसका अर्थ है 'हिंद का'


इस प्रकार यह विशेषण हैकिंतु भाषा के अर्थ में संज्ञा हो गया है। हिंदी भाषा के लिए इस शब्द का प्राचीनतम प्रयोग शरफुद्दीन यज्दी के 'जफरनामा' (1424 ई.) में मिलता है।

 

'हिंदीशब्द का अर्थ और प्रयोग-

वस्तुत: शब्दों में अरबी-फारसी तथा संस्कृत के आधिक्य की बात छोड़ दें तो हिंदी-उर्दू में कोई खास अंतर नहीं है। दोनों ही एक ही भाषा की दो शैलियाँ हैं। इसलिए प्रारंभ में 'हिंदीशब्द का प्रयोग हिंदी और उर्दू दोनों के लिए होता था। तजकिरा मखजन- उलग रायब में आया 'दर जबाने हिंदी कि मुराद उर्दू अस्त'। यहाँ हिंदी उर्दू का समानार्थी है तो दूसरी तरफ हिंदी के सूफी कवि नूर मुहम्मद ने कहा है- हिन्दू मग पर पाँव न राख्यौ का बहुतै जो हिन्दी भाख्यौ ।यहाँ इस शब्द का प्रयोग हिंदी के लिए है। मुल्ला वजहीसौदामीर आदि ने अपने शेरों को हिंदी शेर कहा है। गालिब ने भी अपने पत्रों में कई स्थानों पर हिंदी-उर्दू को समानार्थी रूप में प्रयुक्त किया है। प्रस्तुत पंक्तियों के लेखक का अनुमान है कि 19वीं सदी के प्रथम चरण में अंग्रेजी की विशेष भाषा नीति के कारण ही इन दोनों को अलग-अलग भाषाएँ माना जाने लगा तथा उर्दू को मुसलमानों से जोड़ दिया गया तो हिंदी को हिंदुओं से यदि अंग्रेजी बीच में न पड़ी होती तो आज ये दोनों एक भाषाएँ होतीं। यों भाषा विज्ञानवेत्ता आज भी इन दोनों को एक ही भाषा की दो शैलियाँ मानते है ।


'हिंदीशब्द का प्रयोग आज मुख्य रूप से तीन अर्थों में हो रहा है:

 

(क) 'हिंदीशब्द अपने विस्तृततम अर्थ में हिंदी- 

प्रदेश में बोली जाने वाली 17 बोलियों का द्योतक है। हिंदी साहित्य के इतिहास में 'हिंदीशब्द का प्रयोग इसी अर्थ में होता है जहाँ ब्रजअवधीडिंगलमैथिलीखड़ी बोली आदि सभी में लिखित साहित्य का विवेचन किया जाता है। वस्तुतः अब हिंदी साहित्य के इतिहास में पूरा उर्दू और पूरा दक्खिनी साहित्य भी समाहित कर लिया जाना चाहिए। इस प्रकार उर्दू तथा दक्खिनी को मिलाकर हिंदी 17 बोलियोंउर्दू तथा दक्खिनी को अपने अंतर्गत समाहित किए हुए है।

 

(ख) भाषा विज्ञान 

भाषा विज्ञान में प्राय: 'पश्चिमी हिंदीऔर 'पूर्वी हिंदीको ही हिंदी मानते हैं। ग्रियर्सन ने इसी आधार पर हिंदी प्रदेश की अन्य उपभाषाओं को राजस्थानीपहाड़ीबिहारी कहा था जिनमें 'हिन्दीशब्द का प्रयोग नहीं हैकिंतु अन्य दो को हिंदी मानने के कारण 'पश्चिमी हिंदीतथा 'पूर्वी हिंदीनाम दिया था। इस प्रकार इस अर्थ में 'हिंदीआठ बोलियों (ब्रज खड़ी बोली बुन्देली हरियाणी कनौजीअवधीबलीछत्तीसगढ़ी का सामूहिक नाम है।

 

(ग) 'हिंदीशब्द का संकुचिततम अर्थ 

'हिंदीशब्द का संकुचिततम अर्थ है खड़ी बोली साहित्यिक हिंदी जो आज हिंदी प्रदेशों की सरकारी भाषा हैपूरे भारत की राज्यभाषा हैसमाचारपत्रोंफिल्मों में जिसका प्रयोग होता है तथा जो हिंदी प्रदेश के शिक्षा - का माध्यम है और जिसे 'परिनिष्ठित हिंदीया 'मानक हिंदीआदि नामों से भी अभिहित करते हैं। खड़ी बोली हिंदी का उद्भव शौरसेनी अपभ्रंश से हुआ हैकिंतु यदि उसे पश्चिमी हिंदी-पूर्वी हिंदी की 8 बोलियों का प्रतिनिधि मानें तो उसका उद्भव शौरसेनी तथा अर्द्धमागधी अपभ्रंश से हुआ है और विस्तार में जाकर यदि उसे 17 बोलियों का प्रतिनिधि मानें तो हिंदी का उद्भवशौरसेनीअर्द्धमागधी अपभ्रंश में हुआ है- उद्भव काल मोटे रूप से 1000 ई. के लगभग माना जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top