आधुनिक भारतीय आर्यभाषा विशेषताएँ वर्गीकरण | Indian Aryan Language Characteristics Classification

Admin
0

आधुनिक भारतीय आर्यभाषा विशेषताएँ वर्गीकरण 

आधुनिक भारतीय आर्यभाषा विशेषताएँ वर्गीकरण | Indian Aryan Language Characteristics Classification


आधुनिक भारतीय आर्यभाषा

 

आधुनिक भारतीय भाषाओं की प्रमुख विशेषताएँ

अपभ्रंश के विभिन्न स्थानीय रूप 1000 ई. के आसपास अवहट्ठ रूपों से होते आधुनिक भाषाओं के रूप में विकसित हो गए। आधुनिक भारतीय भाषाओं की प्रमुख विशेषताएँ निम्नांकित हैं

 

(1) आधुनिक भारतीय आर्य भाषाओं में प्रमुखतः वही ध्वनियाँ हैं जो प्राकृतअपभ्रंश आदि में थीं। किंतु कुछ विशेषताएँ भी हैं - 

(क) पंजाबी आदि में उदासीन स्वर 'भी प्रयुक्त होने लगा है। अवधी आदि में जपित या अघोष स्वरों का प्रयोग होता है। गुजराती में मर्मर स्वर का विकास हो गया है। प्राकृत अपभ्रंश में केवल मूल स्वर थेकिंतु अवहट्ट में ऐऔ विकसित हो गए थे। कई आधुनिक भाषाओं में इनका प्रयोग होता हैयद्यपि कुछ बोलियों में केवल मूल स्वरों का प्रयोग हो रहा हैसंयुक्त स्वरों का नहीं। 

(ख) 'का प्रयोग तत्सम शब्दों में लिखने में चल रहा हैकिंतु बोलने में यह स्वर न रहकर 'के साथ इ या उ स्वर का योग रह गया है। उत्तरी भारत में 'इसका उच्चारण 'रिहै और गुजराती आदि में 'रु


(ग) व्यंजनों मेंजहाँ तक ऊष्मों का प्रश्न हैलिखने में तो प्रयोग सश तीनों का हो रहा हैकिंतु उच्चारण में सश दो ही हैं। 'भी 'रूप में उच्चरित होता है । चवर्ग के उच्चारण में आधुनिक काल में एकरूपता नहीं है। हिंदी में ये ध्वनियाँ स्पर्श संघर्षी हैंकिंतु मराठी में इनका एक उच्चारण त्स (च)दूज (ज) जैसा भी है। सच पूछा जाए तो मराठी में दो चवर्ग हो गया है। संयुक्त व्यंजन 'ज्ञके शुद्ध उच्चारण (ज्ञ) का लोप हो चुका हैउसके स्थान परज्यग्यँ और हाँदन आदि कई उच्चारण चल रहे हैं।


(घ) विदेशी भाषाओं के प्रभावस्वरूप आधुनिक भाषाओं में कई नवीन ध्वनियाँ आ गई हैंज़फ़ऑ आदि। इन ध्वनियों का लोकभाषाओं में तो कआ के रूप में उच्चारण हो रहा हैकिंतु पढ़े-लिखे लोग इन्हें प्रायः मूल रूप में बोलने का प्रयास करते हैं। संगम (Juncture ) तथा अनुनासिकता प्रायः सभी में स्वनिमिक है।

 

(2) जिन शब्दों के उपधा (Penultimate ) स्वर या अंतिम को छोड़कर किसी और पर बलात्मक स्वराघात था, (क) उनके अंतिम दीर्घ स्वर प्रायः ह्रस्व हो गए हैं तथा (ख) अंतिम 'स्वर कुछ अपवादों (संयुक्त व्यंजनादि) को छोड़कर प्रायः लुप्त हो गया है (राम्अबू आदि)

 

(3) प्राकृत आदि में जहाँ समीकरण के कारण व्यंजनद्वित्त या दीर्घ व्यंजन (कर्म-कम्म) हो गए थेआधुनिक काल में 'द्वित्वमें केवल एक रह गया और पूर्ववर्ती स्वर में क्षतिपूरक दीर्घता आ गई (कम्म - कामअट्ठ-आठ) । पंजाबीसिन्धी अपवाद हैंउनमें प्राय: प्राकृत से मिलते-जुलते रूप ही चलते हैं (अट्ठ कम्म) ।

(4) बलात्मक स्वराघात है। वाक्य के स्तर पर संगीतात्मक भी है। 

(5) अपभ्रंश के प्रसंग में कहा जा चुका हैं कि संस्कृतपालि आदि की तुलना में रूप कम हो गए थे। आधुनिक भाषाओं में अपभ्रंश की तुलना में भी रूप कम हो गए हैंइस प्रकार भाषा सरल हो गई है। संस्कृत आदि में कारक के तीनों वचनों में लगभग 24 रूप बनते थे। प्राकृत में लगभग 12 हो गए थे अपभ्रंश में 6 और  आधुनिक भाषाओं में केवल दो तीन या चार रूप हैं। क्रिया के रूपों में भी पर्याप्त कमी हो गई है। क्रियार्थ या काल आदि तो सभीबल्कि संस्कृत आदि से अधिक व्यक्त कर लिये जाते हैंकिंतु सबके रूप अलग नहीं हैं। सहायक शब्दों से काम चल जाता है। मूल रूप थोड़े हैं।

 

(6) रचना की दृष्टि से संस्कृतपालिप्राकृत आदि की भाषा योगात्मक थी। अयोगात्मकता अपभ्रंशों से आरंभ हुई और अबआधुनिक भाषाएँ (नाम और धातु दोनों दृष्टियों से) पूर्णतः अयोगात्मक या वियोगात्मक हो गई हैं। कुछ रूप योगात्मक हैं भी तो अपवादस्वरूप। नाम रूपों के लिए परसर्गों का प्रयोग होता है और धातु - रूपों के लिए कृदंत और सहायक क्रिया के आधार पर संयुक्त क्रिया का ।

 

(7) संस्कृत में वचन 3 थे। मध्यकालीन आर्य भाषाओं में ही द्विवचन समाप्त हो गया था और आधुनिक काल में भी केवल दो वचन हैं। अब प्रवृत्ति एकवचन की है। लगता है कि आगे चलकर रूप केवल एकवचन के रह जायेंगे और दोतीन या अधिक का भाव सहायक शब्दों से प्रकट किया जाएगा। उदाहरणार्थहिंदी में 'मैंके प्रयोग की प्रवृत्ति कम हो रही है। उसके स्थान पर 'हमचल रहा हैजिसके बहुवचन का कोई अलग रूप नहीं होताकेवल 'लोगया 'सबजोड़कर काम चला लेते हैं।

 

(8) संस्कृत में लिंग 3 थे। मध्ययुगीन भाषाओं में भी स्थिति यही थी। आधुनिक काल में सिन्धी पंजाबी. राजस्थानी तथा हिंदी में 2 लिंग हैं (पुल्लिंगस्त्रीलिंग) संभवत: तिब्बत-बर्मी मुंडा आदि भाषाओं के प्रभाव के कारण बंगालीउड़ियाअसमी में लिंगभेद कम सा है। बिहारीनेपाली में भी समाप्त होता-सा दिखाई दे रहा है। तीन लिंग केवल गुजरातीमराठी और (कुछ) सिंहली में हैं।

 

(9) आधुनिक भाषाओं में प्राचीन तथा मध्ययुगीन से शब्द भण्डार की दृष्टि से सबसे बड़ी विशेषता यह है कि पश्तोतुर्कीअरबीफारसीपुर्तगाली तथा अंग्रेजी आदि से लगभग 8-9 हजार नये विदेशी शब्द आ गए हैं। इनके पूर्व भाषाओं का प्रमुख शब्द भंडार तत्सम तद्भव और देशज का ही था। मध्ययुगीन भाषाओं की तुलना + में आज तत्सम शब्दों का प्रयोग अधिक हो रहा है और तद्भव का अपेक्षाकृत कम । इधर पारिभाषिक शब्दावली की कमी दूर करने के लिए नए शब्द बनाए और अपनाए जा रहे हैं। अनुकरणात्मक एवं प्रतिध्वन्यात्मक शब्द बहुत प्रयुक्त होने लगे हैं।

 

आधुनिक भारतीय आर्य भाषाओं में

 सिन्धीगुजराती लदा पंजाबीमराठीउड़ियाबंगालीअसमियाहिंदी , (पश्चिमी हिंदीपूर्वी हिंदी) प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त कश्मीरी भी भारत की एक महत्त्वपूर्ण भाषा हैभारत-ईरानी की दरद शाखा में आती है। उर्दूवस्तुतः भाषा वैज्ञानिक स्तर पर हिंदी की ही अरबी-फारसी से प्रभावित एक शैली है। इसीलिए हिंदी के अंतर्गत ही उसका विवरण दिया गया है। राजस्थानीपहाड़ी तथा बिहारी वह को लोगों ने अलग रखा हैकिंतु ये हिंदी प्रदेश में आती हैंअतः इन पर भी हिंदी प्रदेश के अंतर्गत ही प्रकाश डाला गया है। वस्तुतः अब भाषा के आकृतिमूलक या पारिवारिक वर्गीकरण से सांस्कृतिक वर्गीकरण को कम महत्त्वपूर्ण नहीं माना जाता और इस दृष्टि से ये सभी राजस्थानीपहाड़ी बिहारी हिंदी के सांस्कृतिक वर्ग में आती हैं।

 

भारत के बाहर बोली जाने वाली आधुनिक आर्य भाषाओं में नेपालीसिंहली तथा जिप्सी भी उल्लेख्य हैं। आगे इन सभी का संक्षिप्त परिचय दिया गया है। हमारा प्रमुख संबंध हिंदी से हैअतः उस पर विस्तार से विचार किया गया है।


आधुनिक भारतीय आर्य भाषाओं का  वर्गीकरण

वर्गीकरण आधुनिक भारतीय आर्य भाषाओं के वर्गीकरण पर विभिन्न विद्वानों (हार्नले वेबरग्रियर्सन चटर्जीधीरेन्द्र वर्मा आदि) द्वारा विभिन्न रूपों में विचार किया गया है। यहाँ कुछ प्रमुख का उल्लेख किया जा रहा है।

 

(अ) इस प्रसंग में प्रथम नाम हार्नले का लिया जा सकता है। उन्होंने (Comparative Grammar of the Gaudian Lgs में) आधुनिक भारतीय आर्य भाषाओं को 4 वर्गों में रखा है : (क) पूर्वी गौडियन - पूर्वी हिंदी (इसी में बिहारी भी है)बंगलाअसमीउड़िया (ख) पश्चिमी गौडियन पश्चिमी हिंदी (राजस्थानी भी) गुजरातीसिन्धीपंजाबी (ग) उत्तरी गौडियन - गढ़वालीनेपाली आदि (पहाड़ी) । (घ) दक्षिणी गौडियन - मराठी |

 

(ब) हार्नले ने (उपर्युक्त पुस्तक में) भारतीय आर्यभाषाओं के अध्ययन के आधार पर पिछली सदी में यह सिद्धांत रखा था कि भारत में आर्य कम-से-कम दो बार आये। आर्य आधुनिक पंजाब में आकर बसे थे। कुछ दिन बाद दूसरे आर्यों का हमला हुआ। जैसे कहीं कील ठोकने पर कील छेद बनाकर बैठ जाती है और उस बने छेद के स्थान पर जो चीज रहती हैचारों ओर चली जाती हैउसी प्रकार नवागत आर्य उत्तर से आकर प्राचीन आर्यो के स्थान पर जम गए और पूर्वागत पूरबदक्षिणपश्चिम में फैल गये। इस प्रकार नवागत आर्य भीतरी कहे जा सकते हैं और पूर्वागत बाहरी इस भीतरी और बाहरी को लेकर यद्यपि दो बार आक्रमण न मानते हुए ग्रियर्सन ने (Linguistic Survery of India, भाग 1; तथा Bulletin of the School of Oriental Studies, London Institution, Vol. I, Pt. III. 1920 में) अपना पहला वर्गीकरण प्रस्तुत किया। इसमें 3 वर्ग हैं-

 1. बाहरी उपशाखा - 

  • ( क ) पश्चिमोत्तरी समुदाय ( लहँदासिन्धी), (ख) दक्षिणी समुदाय (मराठी). 
  • (ग) पूर्वी समुदाय (उड़ियाबंगालीअसमीबिहारी)। 

2. मध्यवर्गी उपशाखा -

  •  (क) मध्यवर्ती समुदाय (पूर्वी हिंदी)। 

3. भीतरी उपशाखा

  • (क) केन्द्रीय समुदाय (पश्चिमी हिंदीपंजाबीगुजरातीभोलीखानदेशी)
  • (ख) पहाड़ी समुदाय (पूर्वी मध्यवर्ती पश्चिमी)।

 

 ग्रियर्सन हिंदी भाषा वर्गीकरण 

बाद में ग्रियर्सन ने (Indian Antiquary, Supplement of Feb. 1931) एक नया वर्गीकरण सामने रखा जो इस प्रकार है: 

(क) मध्यदेशी-पश्चिमी हिंदी। 

(ख) अंतर्वर्ती (1) पश्चिमी हिंदी से विशेष घनिष्ठता वाली (पंजाबीराजस्थानीगुजरातीपहाड़ी (पूर्वीपश्चिमी मध्य ) (II) बहिरंग से संबद्ध (पूर्वी हिंदी)। 

(ग) बहिरंग भाषाएँ (1) पश्चिमोत्तरी (लहँदा सिन्धी) (II) दक्षिणी (मराठी) (III) पूर्वी (बिहारीउड़ियाबंगालीअसमी )।  


ग्रियर्सन  वर्गीकरण की  आलोचना

ग्रियर्सन का वर्गीकरण ध्वनिव्याकरण या रूप तथा शब्द-समूहइन तीन बातों पर आधारित है। डॉ. सुनीति कुमार चटर्जी ने इन तीनों की ही आलोचना की है। उन्हीं के आधार पर ग्रियर्सन के कुछ प्रमुख आधार संक्षिप्त आलोचना के साथ दिये जा रहे हैं।

 

1. ध्वनि - ग्रियर्सन के वर्गीकरण के ध्वन्यात्मक आधार लगभग पन्द्रह हैं जिनमें केवल प्रमुख चार-पाँच लिये जा रहे हैं। 

(क) ग्रियर्सन के अनुसार 'र्का 'लूया 'ड्के लिए प्रयोग केवल बाहरीं भाषाओं में मिलता हैकिंतु यथार्थतः ऐसी बात नहीं है। अवधीब्रजखड़ी बोली आदि में भी यह प्रवृत्ति मिलती हैं। जैसे बर (बल)गर (गला)जर (जल)। बीरा (बीड़ा)किवार (किवाड़)भीर ( भीड़ आदि) ।

(ख) ग्रियर्सन के अनुसार बाहरी भाषाओं में 'द्का परिवर्तन 'ड्में हो जाता है। किंतु यह बात भीतरी में भी मिलती है। हिंदी में डीठि (दृष्टि)ड्योढ़ी ( देहली)डेढ़ (द्वयर्द्ध)डाभ (दर्भ)डाढ़ा (दग्ध)डंडा (दंड)डोली ( दोलिका)डोरा (दोरक ). डँसना (दश) आदि उदाहरणार्थ देखे जा सकते हैं। 

(ग) ग्रियर्सन का कहना है कि 'म्बध्वनि का विकास बाहरी भाषाओं में 'रूप में हुआ है तथा भीतरी में 'ब्रूप में। किंतु इसके विरोधी उदाहरण भी मिलते हैं। पश्चिमी हिंदी क्षेत्र में 'जम्बुकका 'जामुनया 'तिम्बका 'नीममिलता है। दूसरी ओर बंगाल में 'निम्बुकका 'लेबूया 'नेबूमिलता है।

(घ) ऊष्म ध्वनियों को लेकर ग्रियर्सन का कहना है कि भीतरी में इनका उच्चारण अधिक दबाकर किया जाता है और वह 'रूप में होता हैकिंतु बाहरी में यह शयाह रूप में मिलता है। बंगाल तथा महाराष्ट्र के कुछ भागों में निर्बल होकर यह 'हो गया है। पूर्वी बंगाल और असम में और भी निर्बल होकर 'हो गया है और बंगला तथा पश्चिमोत्तरी में 'हो गया है। जहाँ तक स्वरों के बीच में 'के 'हो जाने का संबंध हैवह बाहरी के साथ भीतरी भाषाओं में पाया जाता है। सं. एकसप्ततिपं. हिंदी एकहत्तरसं. द्वादशपं. हिं. बारहसं. करिष्यतिप. हि. करिहई। साथ ही बाहरी में 'भी कहीं-कहीं हैजैसे लहँदा करेसी (करेगी)। 'बाला विकास बड़ा सीमित और पूर्वक्षेत्रीय है। उसके आधार पर धुर पूर्व और पश्चिम की भाषाएँ एक वर्ग में नहीं रखी जा सकतीं। 'वाली विशेषता बंगला आदि में मागधी प्राकृत से चली आ रही है और वह प्राय: निर्बन्ध (unconditional) है। मराठी में वह बाद का विकास है और संबंध (conditional) है ( इ. ई. ए. जय आदि तालव्य ध्वनियों के प्रभाव से)। इस रूप में तो भीतरी की गुजराती में भी यह विकास हैजैसे क ( करिष्यति ) । इस प्रकार यह भी भेदक तत्व नहीं है। 

(ङ) महाप्राण ध्वनियों का अल्पप्राण हो जाना भी ग्रियर्सन के अनुसार बाहरी भाषाओं में हैभीतरी में नहीं। किंतु हिंदी में भगिनी का बहिनप्राकृत कल्पि रूप *ईंठा (र्स. इष्टक) का ईंटप्राकृत कल्पित रूप ऊँठ (सं. उष्ट्र) का ऊँट इसके विरोध में जाते हैं।

 

2. व्याकरण या रूप-

ग्रियर्सन ने इस प्रसंग में पाँच-छह रूप-विषयक आधारों का उल्लेख किया है जिनमें से तीन यहाँ लिये जा रहे हैं। 

(क) ग्रियर्सन-ई स्त्री प्रत्यय के आधार पर बाहरी वर्ग की पश्चिमी और पूर्वी भाषाओं को एक वर्ग की सिद्ध करना चाहते हैंकिंतु वस्तुत: यह तर्क तब ठीक माना जाता जब भीतरी वर्ग में यह बात न मिलती। हिंदी में इस प्रत्यय का प्रयोग क्रिया (गातीदौड़ी)परसर्ग (की)संज्ञा (लड़कीबेटी)विशेषण (बड़ीछोटी) आदि कई वर्ग के शब्दों में खूब होता हैअत: इसे इस प्रकार वर्गीकरण का आधार नहीं मान सकते। 

(ख) भाषा संयोगात्मक से वियोगात्मक होती है और कुछ लोगों के अनुसार वियोगात्मक से फिर संयोगात्मक। ग्रियर्सन का कहना है कि संयोगात्मक भाषा संस्कृत से चलकर आधुनिक भाषाएँ (कारक रूप में) वियोगात्मक हो गई हैंकिंतु आधुनिक में भी बाहरी भाषाएँ विकास में एक कदम और आगे बढ़कर संयोगात्मक हो रही हैं। जैसे हिंदी 'राम की किताब', बंगाली 'रामेर बोई'। ग्रियर्सन का यह भी कहना है कि भीतरी में यदि कुछ संयोगात्मक रूप मिलते भी हैं तो वे प्राचीन के अवशेष मात्र हैंअर्थात् प्रवृत्ति नहीं हैअपवाद हैं। इस प्रकार बाहरी - भीतरी भाषाओं में यह एक काफी बड़ा अंतर है। किंतु ग्रियर्सन का यह अंतर भी सत्य की कसौटी पर खरा नहीं उतरता। जैसा कि डॉ. चटर्जी ने दिखाया हैतुलनात्मक ढंग से जब हम बाहरी और भीतरी के कारक - रूपों का अध्ययन करते हैं तो देखते हैं कि संयोगात्मक रूपों का प्रयोग भीतरी में बाहरी से कम नहीं हैअतः इस बात को भी भेदक तत्व नहीं माना जा सकता। [ब्रज पूतहि (कर्म) मनहिंभौनहिं (अधिकरण) ] । 

(ग) ग्रियर्सन विशेषणात्मक प्रत्यय 'को केवल बाहरी भाषाओं की विशेषता मानते हैंयद्यपि भीतरी में भी यह पर्याप्त हैजैसे रंगीलाहठीलाभड़कीलाचमकीलाकटीलागठीलाखर्चीला आदि । 

3. शब्द-समूह- 

इसके आधार पर भी ग्रियर्सन बाहरी भाषाओं में साम्य मानते हैं। किंतु विस्तार से देखने पर यह बात भी ठीक नहीं उतरती। मराठी - बंगाली या बंगाली - सिन्धी में बंगाली हिंदी से अधिक साम्य नहीं है। इस प्रकार ग्रियर्सन जिन बातों के आधार पर बाहरी भीतरी वर्गीकरण को स्थापित करना चाहते थेवे बहुत सम्पुष्ट नहीं हैं।


डॉ. सुनीति कुमार चटर्जी भाषा का वर्गीकरण (O.D.B.L. में) इस प्रकार है: 

(क) उदीच्य (सिन्धीलहँदापंजाबी) ।

(ख) प्रतीच्य (गुजरातीराजस्थानी )। 

(ग) मध्यदेशीय ( पश्चिमी हिंदी) ।

(घ) प्राच्य (पूर्वी हिंदीबिहारीउड़ियाअसमियाबंगाली) । 

(ङ) दक्षिणात्य (मराठी) ।

 

डॉ. चटर्जी पहाड़ी को राजस्थानी का प्रायः रूपान्तर-सा मानते हैं। इसीलिए उसे यहाँ अलग स्थान नहीं दिया है। 

डॉ. धीरेन्द्र वर्मा ने डॉ. चटर्जी के वर्गीकरण के आधार पर ही अपना वर्गीकरण दिया है: 

(क) उदीच्य (सिन्धीलहँदापंजाबी)। 

(ख) प्रतीच्य (गुजराती)। 

(ग) मध्यदेशीय ( राजस्थानीप. हिंदीपूर्वी हिंदीबिहारी ) 

(घ) प्राच्य (उड़ियाअसमीबंगाली) । 

(ङ) दक्षिणात्य (मराठी) । 

इस वर्गीकरण में हिंदी के प्रमुख चारों रूपों को मध्यदेशीय माना गया है।

श्री सीताराम चतुर्वेदी का भाषा वर्गीकरण 

श्री सीताराम चतुर्वेदी ने संबंधसूचक परसर्ग के आधार पर का (हिंदीपहाड़ीजयपुरी)दा (पंजाबीलहँदा)जो (सिन्धीकच्छी)नो (गुजराती)एर (बंगालीउड़ियाअसमी) वर्ग बनाये हैं। यथार्थत: यह कोई वर्गीकरण नहीं है। ऐसे तो 'या 'से 'ध्वनियों के आधार पर भी वर्ग बनाये जा सकते हैं।

 

व्यक्तिगत रूप से इन पंक्तियों का लेखक कुछ इस प्रकार का वर्गीकरण (जो प्रमुखतः क्षेत्रीय हैं) पसन्द करता रहा है: 

मध्यवर्ती ( पूर्वी और पश्चिमी हिंदी)

पूर्वी ( बिहारीउड़ियाबंगालीअसमी)

दक्षिणी (मराठी)

पश्चिमी (सिन्धीगुजरातीराजस्थानी )

उत्तरी (लहँदापंजाबीपहाड़ी)। 


किंतु वस्तुत: वर्गीकरण का आशय यह है कि उसके आधार पर भाषाओं की मूलभूत विशेषताएँ स्पष्ट हो जाएँ। उपर्युक्त किसी भी वर्गीकरण में यह बात नहीं हैऐसी स्थिति में ये सारे व्यर्थ हैं। इनके आधार पर कोई भाषा वैज्ञानिक निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। इससे अच्छा यह है कि इनकी अलग-अलग प्रवृत्तियों का ही अध्ययन किया जाय। यदि वर्गीकरण जरूरी ही समझा जाए तो दो बातें कही जा सकती हैं: (1) प्रवृत्तियों के आधार पर इन भाषाओं में इतना वैभिन्य या साम्य है कि सभी बातों का ठीक तरह से विचार करते हुए वर्गीकरण हो ही नहीं सकता। (2) अतएवउत्पत्ति या संबद्ध अपभ्रंशों के आधार पर इनके वर्ग बनाये जा सकते हैं। किंतु यह ध्यान रहे कि इस प्रकार के वर्गों में ध्वनि या गठन संबंधी साम्यबहुत कम दृष्टियों से मिल सकता है।  उत्पत्ति भी अपने-आप में महत्त्वपूर्ण है.. अतः इसे बिल्कुल निरर्थक नहीं कहा जा सकता। इस वर्गीकरण का रूप यह है: 

(क) शौरसेनी ( पश्चिमी हिंदीपहाड़ीराजस्थानीगुजराती) । 

(ख) मागधी ( बिहारीबंगालीअसमीउड़िया) । 

(ग) अर्द्धमागधी (पूर्वी हिंदी ) ।

(घ) महाराष्ट्री (मराठी) । वाचड पैशाची (सिन्धीलहँदापंजाबी)। इन्हें क्रम से मध्यमपूर्वीयमध्यपूर्वीयदक्षिणी और पश्चिमोत्तरी भी कहा जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top